फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप, जिले में 306 का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजनान्तर्गत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप दिए जाएंगे। ताकि विद्युत रहित क्षेत्रों में उपयोग किए जा रहे डीजल पंप अथवा अन्य सिंचाई साधनों को सोलर पंप में परिवर्तित किया जा सके। जिन किसानों के ट्यूबवेल पर सोलर पंप की सुविधा दी जाएगी, उनको भविष्य में भी उस बोरिंग पर विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने देते हुए बताया कि जिले में 306 किसानों को सोलर पंप दिए जाने का लक्ष्य है। किसान 15 दिसंबर तक https://agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर किसानों का चयन ई-लाॅटरी से किया जाएगा। किसानों के आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत सूचना किसानों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। किसानों को बुकिंग के पश्चात निर्धारित अवधि के अंदर अवशेष किसान अंश की धनराशि ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में ऑनलाइन जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसान सूक्ष्म सिंचाई तकनीकी का उपयोग कर रहा है, तो पूर्व से स्थापित डीजल पंप सेटों को सोलर पंप में परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें