फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वायु प्रदूषण के चलते दिसंबर में नहीं होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिसंबर में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं को खेल निदेशालय ने स्थगित कर दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले कई माह से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ा हुआ है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सु्प्रीम कोर्ट ने इसे ध्यान में रखते हुए खेल निदेशालय को निर्देश जारी किए हैं। इसी के चलते दिसंबर माह में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो ट्रायल होने हैं वह यथावत होंगे। खेल प्रतियोगिता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें