फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अच्छा बीज मिलेगा, तभी होगा लाभ : डॉ रतन तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डाॅ. रतन तिवारी और डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीज विधायन सयंत्र का दौरा किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रधान वैज्ञानिक नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

निदेशक द्वय ने कृषि विवि स्थित बीज विधायन संयंत्र, बीज उत्पादन केन्द्र, फसल अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत आयोजित बीज विधायन प्रक्रिया, गेहूं की उन्नत प्रजातियों के ब्रीडर एवं आधारीय बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने फसल अनुसंधान केन्द्र पर हो रहे गेहूं व जौ के परीक्षणों तथा गेहूँ के ब्रीडिंग प्रोग्राम की भी जानकारी ली।
डाॅ. रतन तिवारी ने कहा कि बीज के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसानों को जब बेहतर गुणवत्ता वाला बीज मिलेगा तभी वे अच्छी पैदावार ले पाएंगे और आर्थिक लाभ अर्जित कर सकेंगे। इस अवसर पर निदेशक शोध डाॅ. कमल खिलाडी, नोडल अधिकारी बीज डाॅ. लोकेश गंगवार, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. हितेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें