मेरठ। प्रयागराज में 19 फरवरी से होने वाली पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य थ्रो एवं जंप प्रतियोगिता के लिए 16 फरवरी तक खिलाड़ी मेरठ जिले के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष, महिला वर्ग, अंडर-18 व अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। थ्रोइंग इवेंट में पुरुष-महिला वर्ग और अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग में डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट और हैमर थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
वहीं, अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग में डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जंपिंग इवेंट में पुरुष-महिला वर्ग और अंडर-20 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट और अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग में लांग जंप और हाई जंप की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें भाग लेने के लिए मेरठ के खिलाड़ी जिला एथलीट संघ की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे।