फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक रैली निकालकर किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
दौराला - बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते महाप्रबंधक। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। गन्ना बुवाई में नवचेतना के लिए मंगलवार को दौराला चीनी मिल के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई।
फरवरी माह से ही मेरठ क्षेत्र में गन्ना बुवाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार की गन्ना बुवाई में किस्म बदलाव के नारे के साथ दौराला चीनी मिल की ओर से बाइक रैली निकाली गई। चीनी मिल के मुख्य जनरल मैनेजर संजीव कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर गांवों में प्रचार के लिए रवाना किया। बताया कि क्षेत्र की गन्ना उत्पादकता में वृद्धि के लिए गन्ना बुवाई से ही सही किस्म का चुनाव कर ट्रेंच विधि से बुवाई करनी चाहिए।
रैली का उद्देश्य गन्ना किस्मों में बदलाव कर को. 118, कोशा. 18231 व कोलख. 16202 किस्मों की बुवाई तथा ट्रेंच विधि को अपनाने पर रहा। बाइक रैली के माध्यम से गांवों में इन मुद्दों पर किसानों को जागरूक किया गया। गन्ना परिषद दौराला के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुधीर कुमार ने किसानों को नई संस्तुत गन्ना किस्में उगाकर एक अच्छा बैलेंस बनाने की सलाह दी। बताया कि परिषद का बीज आवंटन आ गया है। किसान संबंधित कामदार से बात कर अपना बीज प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

मिल के गन्ना विकास अधिकारी डॉ. प्रणव राणा ने बताया कि चीनी मिल के पास समुचित मात्रा में अच्छी गन्ना किस्मों का बीज उपलब्ध है। गन्ना मशीनीकरण को बढ़ावा देने वाले आरएमडी तथा ट्रेंच ओपनर आदि यंत्र भी किसानों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एजीएम गन्ना जेपी तोमर ने बताया कि बाइक रैली सभी गांव में पहुंचकर चीनी मिल, राज्य गन्ना विभाग की योजना गन्ना किसानों को बताएंगे मिल प्रबंधक अभिषेक तोमर ने भी विचार रखे। इस दौरान समिति सचिव प्रदीप कुमार, रूपेश यादव, मनीष, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें