फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को योजनाओं के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से शनिवार को परतापुर क्षेत्र के छज्जुपुर गांव में ग्रामवार सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर और मोहिउद्दीनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष दीपक राणा ने किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। किसानों को कृषि यंत्र एवं कृषि उपयोगी दवाइयों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

दीपक राणा ने बताया कि किसानों को गन्ना उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों और योजनाओं के बारे में बताया गया। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मिल की ओर से समय पर संचालन, समय से भुगतान और अनुदान राशि का बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर चौधरी महिपाल सिंह, चौधरी मुंदर सिंह, सुनील शर्मा, नरेंद्र चौधरी, सलेखचंद शर्मा, उमेश पाल सिंह, तेजवीर सिंह, भोपाल मास्टर, अली शेर और वेदपाल कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें