फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिठलोकर के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। गांव पिठलोकर में राशन वितरण में अनियमितता के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पिठलोकर गांव में राशन वितरण में अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा अपनी मनमर्जी से राशन का वितरण किया जाता है। राशन वितरण के लिए कोई निश्चित तिथि और समय निर्धारित नहीं है। दो-तीन माह से कई पात्र लाभार्थियों को राशन नहीं मिला है। राशन लेने पहुंचने वाले ग्रामीणों को कथित तौर पर टाल दिया जाता है और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं से मशीन पर अंगूठा लगवाकर तीन माह का राशन एक साथ देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी राशन वितरित नहीं किया गया। मास्टर इस्माइल ने कहा कि राशन डीलर की मनमानी के कारण पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुजम्मिल प्रधान, मास्टर इस्माइल, खालिद, राशिद, आसिफ, मुबारिक, रमीज, वकील, इरफान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और ब्राइट एजुकेशनल ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार सरूरपुर व आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर जांच कर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें