फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चली रमाला मिल, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम ने पांच दिन पहले किया था शुभारंभ

Sat, 09 Nov 2019 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बैठक करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमाला मिल के विस्तारीकरण का शुभारंभ किया, लेकिन पांच दिन बाद भी मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसान नाराज है और निरंतर रोष बढ़ रहा है। कासिमपुर खेड़ी गांव में बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


बागपत के कासिमपुर खेड़ी गांव में चेयरमैन धर्मबीर के आवास पर शनिवार को किसानों की बैठक हुई। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन व उत्तम ग्रुप के अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मिल कब चलेगी, इसकी जानकारी किसानों को नहीं दी जा रही है। पहले किसानों को बताया गया कि मिल का शुभारंभ होते ही मिल पूरी क्षमता के साथ चल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज पांच दिन बाद भी मिल नहीं चलाई गई। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के पहुंचते ही पांडाल में लहराया प्रार्थना पत्र, जमकर हंगामा और नोकझोंक, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मिल के पूर्व उपसभापति धर्मपाल सिंह ने कहा कि यदि सोमवार तक मिल को नहीं चलाया गया तो मंगलवार को क्षेत्र के किसान मिल परिसर में ही धरना शुरू कर देंगे। इस दौरान भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना ने कहा कि मिल में पेराई शुरू नहीं होने से क्षेत्र में गन्ना कटाई नहीं होने से किसानों की गेहूं की फसल लेट हो रही है। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो रहा है। किसानों की समस्या को ध्यान में रखकर डीएम मिल में पेराई शुरू कराए। इसमें राजपाल सिंह सूप, भूपेंद्र सिंह, सत्यबीर सिंह, मनोज, हरबीर, मुकेश, नरेंद्र आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें