फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ आंदोलन करेगी किसान यूनियन

विज्ञापन
मंडली गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में अपने विचार व्यक्त करती भारतीय किसान यूनियन मनीष
विज्ञापन
मुंडाली। भारतीय किसान यूनियन (मनीष) की सोमवार को मुंडाली में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुंडाली में पूर्व प्रधान आरिफ के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू (मनीष) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गोस्वामी ने कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा घरों में लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर लोगों को बिजली से ज्यादा टेंशन दे रहे हैं। मीटरों की रीडिंग पूर्व में लगे मीटरों की तुलना में दोगुनी है जिससे लोगों को भारी बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रीपेड मीटर को लेकर जल्द आंदोलन शुरू करेगा। राष्ट्रीय महामंत्री फौलाद कुरैशी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर किसानों का शोषण किए जाता है तो वह उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

संगठन विस्तार करते हुए पूर्व प्रधान आरिफ को मेरठ जिला अध्यक्ष, अशरफ अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री और आसिफ को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गोस्वामी एवं अन्य पदाधिकारियों का फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर मनीष गोस्वामी, मुनफैत अली, वकील अहमद, हाजी रमजान अली, अहसान अली, नितिन कुमार, डा. मनोज, ललिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें