फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ कॉलेज के बाहर भाकियू का मंच तैयार, तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे किसान, भंडारा और लंगर सेवा का आयोजन

Mon, 11 Aug 2025 01:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कॉलेज के बाहर भाकियू का मंच तैयार, किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर भंडारा और लंगर सेवा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
मेरठ में किसानों की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किसान संगठनों के बड़े जमावड़े के लिए मेरठ कॉलेज के बाहर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का मंच सजा दिया गया। चारों दिशाओं से किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा यात्रा लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे माहौल जोश और देशभक्ति के रंग में रंग गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर आने वाले किसानों और आम लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसे जिला कोषाध्यक्ष डी.के. चौधरी ने लगवाया। वहीं, भाकियू हस्तिनापुर की ओर से सिख समुदाय ने लंगर सेवा का संचालन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के दौरान किसानों ने संगठन के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज के साथ नारेबाज़ी की। कार्यक्रम में दूर-दराज़ के क्षेत्रों से किसान शामिल हुए, जिससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैक्टरों का काफिला देखने को मिला।

स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें