टिकैत ने कहा कि सरकार को दो टूक बोला गया कि जब तक एमएसपी की गारंटी देते हुए एमएसपी से कम खरीद पर सजा का प्रावधान नहीं होगा तब तक किसान इन कृषि कानूनों को स्वीकार नहीं करेंगे।
कृषि मंत्री ने एमएसपी के खत्म नहीं करने और मंडियों का अस्तित्व भी रहने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने इसके लिए मौखिक नहीं बिलों में प्रावधान करने की मांग की। कहा कि किसान इससे कम पर सहमत नहीं होंगे।
उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने और बकाया भुगतान कराने की भी मांग उठाई। सरकार ने किसानों की बाते सुनकर सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही रास्ता निकल जाएगा।
मेरठ के किसान डटे गाजीपुर सीमा पर
मेरठ के भाकियू संगठन पदाधिकारियों के अलावा काफी किसान भी गाजीपुर सीमा पर बसे अस्थायी तंबू नगर में जमे हुए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि जब तक किसानों की मांगे सरकार मान नहीं लेती तब तक किसान यहां से घर वापस नहीं जाएंगे।