फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बकाया भुगतान को लेकर आर-पार के मूड में किसान, गन्ना भवन परिसर में चूल्हा-चौका लेकर डाला डेरा

Thu, 05 Sep 2019 12:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गन्ना भवन परिसर में धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बुधवार को बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर गन्ना भवन को घेराव किया। किसानों ने चूल्हा-चौका लेकर गन्ना भवन परिसर में ही डेरा डाल लिया। बकाया भुगतान को लेकर किसान आर-पार के मूड से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
किनौनी किसान संघर्ष समीति की ओर से बुधवार को मेरठ में गन्ना भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने जल्द से जल्द बकाया भुगतान देने की मांग की। सुबह से ही किसान परिसर में बैठ गए और परिसर में ही कढ़ाई चढ़ाई। भुगतान को लेकर किसान आरपार के मूड में नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: आपूर्ति विभाग की तीसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी जारी, कई जगह मिली घटतौली 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आगामी पेराई सत्र को शुरू कराने के लिए गन्ना विभाग शुगर इंडस्ट्री से गन्ना बकाया भुगतान कराने के मामले में बैकफुट पर नजर आने लगा है। सरकार द्वारा बकाया भुगतान का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद भी बकायेदार मिलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। इसके चलते किसानों में आक्रोश है। रालोद और भाकियू ने भी इस मामले पर जल्द ही आंदोलन की चेतावनी दी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र 2018-19 के भुगतान की बात करें तो मेरठ मंडल की शुगर मिलों पर अभी भी 1554 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। किसानों के बीच किरकिरी होने से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने शुगर इंडस्ट्री को 31 अगस्त तक भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया था।

यह भी पढ़ें: यूपी: दिल्ली से हरिद्वार जा रही ट्रेन में पकड़ा फर्जी टीसी, यात्रियों ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा

ये हैं जिले की मिलों के बकाये का हाल 
मिल                  गन्ना मूल्य बकाया (लाख रुपये में)
मवाना                    18988
किनौनी                   26754
नंगलामल                6556
सकौती                   580
मोहिउद्दीनपुर             3653
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें