फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोती नदी की पटरी तोड़कर फसल बर्बाद करने का आरोप

विज्ञापन
सोती नदी के पानी से फसल नष्ट करने के आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से शिकायत खादर के किसान स्रोत
विज्ञापन
पीड़ित किसानों ने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियो की शिकायत की
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बाढ़ और बारिश के बाद खेतों में भरे पानी को देखकर किसान आक्रोशित हो गए। खादर क्षेत्र के कई गांवों के करीब दो दर्जन किसान थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर कहा कि रठौरा कला के कुछ किसान उनके खेतों में सोती नदी की पटरी काटकर पानी भर देते हैं। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
मंगलवार को खादर क्षेत्र के किसान बग्गा सिंह, रणजीत सिंह, सुरेश कुमार, व्यापार संघ महामंत्री गोपाल सोनी, सुनील कालरा, ब्रजकिशोर शर्मा, रामदयाल आदि थाने पहुंचे। इन्होंने थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी को बताया कि गांव राठौरा कलां निवासी एक दर्जन से अधिक किसान सोती नाले की पटरी के उनके खेतों की तरफ से काट देते हैं, इससे उनकी हजारों हेक्टेयर भूमि में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी उक्त लोगों ने सोती नाले की पटरी को दो स्थानों पर काट दिया। गांव रूपड़ा, किशनपुर, बहवलपुर, गोकलपुर, भीकुंड, जमालपुर के किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है। इसकी वजह से सरसों व गेहूं की फसल का बोया जाना असंभव है। खेतों पर मौजूद किसान रंजीत सिंह, बग्गा सिंह ने उन्हें पटरी काटते देखा और विरोध किया। इस पर उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने कहा कि उक्त लोग दबंग किस्म के हैं। उनसे उन्हें अपनी जान का खतरा है। थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें