फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वकीलों के धरने के समर्थन में आए किसान संगठन

Wed, 24 Jun 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में धरना प्रर्दशन के दौरान किसान संगठनों ने दिया समर्थन। संव
विज्ञापन
ई-पंजीकरण (ई-रजिस्ट्री) व्यवस्था और निजीकरण के विरोध में चल रहा धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तर प्रदेश सरकार की ई-पंजीकरण (ई-रजिस्ट्री) व्यवस्था और निजीकरण के विरोध में बार एसोसिएशन तथा दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की। इस दौरान हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भारतीय किसान यूनियन (आजाद) ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और आम जनता को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनका आरोप है कि इससे पारंपरिक पंजीकरण व्यवस्था प्रभावित होगी और लंबे समय से इस कार्य से जुड़े लोगों के रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार कर आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आरिफ अली, महामंत्री संजीव पंवार, मोहम्मददीन, नितिन चांदना, शबाना मलिक और पोयम चंदेल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सचिव छोटेलाल जैन, रामप्रसाद, राजकमल, प्रदीप त्यागी, राजेंद्र सैनी, संजय शर्मा, कैलाश पाल और सुरेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक धरने में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरना स्थल पर पहुंचे हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भाकियू (आजाद) के पदाधिकारियों ने समर्थन पत्र सौंपते हुए आंदोलन का समर्थन किया।इस दौरान भाकियू (आजाद) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रिहान मलिक, हनीफ राणा, जिया रहमान, साजिद मलिक, डॉ. सोहनवीर सिंह, सद्दाम अंसारी, शफीक अंसारी, वसीम, मोनू, विकास, दानिश, सगीर, सुखबीर और ललित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें