फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षेत्रीय समस्याओं के लिए किसान संगठन ने डीएम से की मुलाकात

विज्ञापन
सरधना। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाकियू किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मेरठ पहुंचा। जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सरधना नगर में जलभराव और भीषण जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि नगर के कई हिस्सों में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि डॉ. संजीव त्यागी के क्लीनिक के सामने जलभराव की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि यह नगर पालिका के लिए गंभीर विषय है। प्रतिनिधिमंडल ने अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए उनके निराकरण की मांग की। इस दौरान अमित चौधरी, मिराज मलिक, नीरज राठी, पवन कौल, अशोक राठी, फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें