फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते पर पसरी गंदगी, होली पर कैसे होगा पूजन

विज्ञापन
दौराला- अझौता गांव में भूमिया माता को जाने वाले रास्ते पर पसरी गंदगी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
दौराला। अझौता गांव के मोहल्ला सैनी में भूमिया माता पर जाने वाले रास्ते पर गंदगी पसरी हुई है। नालियों की सफाई न होने के कारण मार्ग पर जलभराव रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हो सकी है, जिस कारण होली के पर्व पर पूजा करने वाली महिलाओं को समस्या होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मनोज, सोनू, प्रदीप आदि ने बताया कि भूमिया माता पर जाने के लिए आठ फीट चौड़ा आरसीसी का रास्ता है लेकिन रास्ते पर कूड़ा पड़ा है। बड़ी-बड़ी घास कूड़े के ढेर में उग आई है। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी भी हर वक्त रास्ते पर बहता रहता है। बताया कि कई बार इस मामले में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रधान मालती का कहना है कि पहले भी कई बार सफाई कराई जा चुकी है, लेकिन मोहल्ले के ही कुछ लोग सड़क पर उपले पाथ देते हैं। इस कारण गंदगी पसरी रहती है और मार्ग अवरुद्ध रहता है। एक-दो दिन में फिर से सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें