फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का नोएडा कूच: मेरठ पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष को घर में किया नजरबंद, पंचायत में जाने से रोका

Mon, 30 Dec 2024 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज नोएडा में जीरो माइल्स पर आज किसानों की पंचायत आयोजित की जा रही है। इस पंचायत में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से किसान नेताओं ने आज नोएडा कूच का एलान किया। मेरठ में पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर में किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में किसानों की पंचायत में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी को घर पर ही नजर बंद कर दिया। उनके आवास पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने दमनकारी नीति बताया है। 

विज्ञापन


नोएडा के जीरो माइल्स पर की जाएगी पंचायत
भारतीय किसान यूनियन की ओर से नोएडा में जीरो माइल्स पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया है। इस किसान पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: उम्र 16 साल... दोस्त पर हथौड़े से अनगिनत वार, आंखें-दांत और सिर बुरी तरह कुचला; लाश का हाल देख कांपे लोग
विज्ञापन


रविवार रात्रि से ही नोएडा जाने की तैयारी में जुटे थे किसान
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने आज भारी मात्रा में किसानों के साथ नोएडा पंचायत में जाने की घोषणा की थी। किसान रात्रि से ही नोएडा जाने की तैयारी में जुटे थे। इस घोषणा के बाद रात्रि में ही पुलिस ने जिला अध्यक्ष को नजर बंद कर दिया। उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने और नोएडा पंचायत में रोके जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पर एकत्र हो गए और हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें