सरधना। विधानसभा क्षेत्र सरधना के गांव मेहरमति मीणा में रविवार को किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में शहीद भगत सिंह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान के नेता नरेश मीणा और सपा विधायक अतुल प्रधान मौजूद रहे।
वक्ताओं ने किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस दौरान मेधावी छात्राओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सम्मेलन में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।