मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की ओर से 11 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकालकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को भी भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जंगेठी में बैठक कर किसानों की समस्याओं को उठाया।
उन्होंने सभी किसानों से 11 अगस्त को मेरठ चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किसान किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे और किसान संबंधी जनपद मेरठ की सभी 150 समस्याओं का समाधान कराकर ही रहेंगे। देशपाल हुड्डा ने कहा कि किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर कमिश्नरी पहुंचेंगे। बैठक में सत्यवीर सिंह, बिट्टू, जगत सिंह,भरत सिंह, विपिन, अजय चेयरमैन, हर्ष चहल, बंटू, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद