फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाद लेने के लिए रात को तीन बजे से लाइन में लग रहे किसान

Sat, 23 May 2026 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
इफ्को केंद्र पर पर्याप्त स्टॉक न होने से परेशानी, मंडी परिसर स्थित किसान सेवा केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन

भीड़ के कारण बन रहे धक्का मुक्की के हालात
किसानों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में खाद की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शनिवार को मंडी परिसर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों को देर रात और तड़के सुबह से लाइन में लगना पड़ रहा है। इसको लेकर किसानों ने हंगामा किया। पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण कई किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
किसान अमजद, सूक्ष्मपाल, ऋषि, मुस्तफा, मांगें राम, शाहरुख, सोनू, मनोज, देवेंद्र, कुर्बान, अधिवक्ता चंद्रकेतु त्यागी का कहना है कि एक महीने में केंद्र पर खाद की केवल दो गाड़ियां ही पहुंची हैं। जैसे ही खाद आती है, कुछ ही समय में उसका वितरण हो जाता है। यहां खाद लेने आने वालों को बताया जाता कि खाद खत्म हो गया है। उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। इस वजह से किसानों को खाद लेने के लिए सुबह तीन बजे केंद्र पर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कतारों के बावजूद कई किसानों को सिर्फ तीन या चार बोरी खाद ही दी जा रही है, जबकि फसलों की तैयारी के लिए इससे अधिक खाद की आवश्यकता है। खाद केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। किसानों ने बताया कि केंद्र पर पीने के पानी, छाया और बैठने जैसी सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने से बुजुर्ग किसानों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बन रही है। किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने और केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें