फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित

Sat, 23 May 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र में मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक पंपोस कुमार को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। मंढियाई खुर्द में तैनात शिक्षक पंपोस कुमार ने निर्धारित समय से पहले मकान गणना का कार्य पूरा कर प्रशासन की सराहना हासिल की। इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल ने उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ज्योति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मकान गणना अभियान के तहत क्षेत्र में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षक पंपोस कुमार ने पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र की गणना समय से पूर्व पूरी की। उनकी कार्यशैली और मेहनत को देखते हुए जिला स्तर पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें