फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरफ्लो रजबहे से किसानों की फसल जलमग्न

विज्ञापन
सरधना। गांव मंढियाई में रजबहा ओवरफ्लो होने पर जलमग्न हुई फसल। ग्रामीण
विज्ञापन
सरधना। सिंचाई विभाग की माइनर ओवरफ्लो होने से कई किसानों की फसल जलमग्न हो गई। इस कारण किसानों के खेतों में खड़ी व कटी हुई फसल खराब हो गई। सिंचाई विभाग ने सरधना माइनर की सफाई कागजों में ही कर दी है। पानी छोड़ा गया तो दर्जनों किसानों के खेत जलमग्न हो गए। फसल को नुकसान होने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

किसान शब्बर खान, मुजम्मिल, मशकूर खान, आमिर, सुधीर, ओमपाल, प्रदीप व अमजद ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा हर साल माइनर की सफाई कराई जाती है। मगर इस बार माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण माइनर गंदगी से अटी पड़ी है। सिंचाई विभाग ने उसी में पानी छोड़ दिया है। इसके चलते माइनर ओवरफ्लो हो गई है। इस कारण सरधना व मंढियाई के जंगल में जयपाल, सतबीर, शब्बर आदि दर्जनभर किसानों के खेतों में पानी भर गया। खेत में खड़ी गन्ना व गेहूं आदि की फसल बर्बाद हो गई।
आरोप है कि सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक माइनर का पानी बंद नहीं किया गया है। इस कारण किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल पानी बंद कराने और माइनर की सफाई कराने की मांग की है। जिलेदार विनय त्यागी का कहना है कि किसानों से सूचना मिली थी। माइनर का पानी बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें