फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाॅट में उपले पाथने से रोकने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में प्लाट में उपले पाथने से मना करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। थाने पहुंची महिला को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई निवासी कासिम पुत्र इसरार ने तहरीर में बताया कि उसके घर के बराबर में उसका प्लाट है। कस्बा निवासी आरोपी वकील की पत्नी उपले पाथती हैं। आरोप है कि सोमवार की सुबह 11 बजे उसकी पत्नी ने आरोपी को अपने प्लाट में उपले पाथने से मना किया तो आरोपी वकील की पत्नी ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। पत्नी ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी वकील, रहीश व शकील ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसमें उसकी पत्नी गुलशमा घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाने पहुंची घायल को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें