संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर गांव निवासी एनजीओ संचालिका शीतल चौहान व उसके सहयोगी से बरेली निवासी युवक ने किसान कैंटीन दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी की। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर युवक महिला को धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी।
शीतल चौहान व उनके सहयोगी श्यामश्री ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि फरवरी 2025 में उन्हें बरेली निवासी युवक ने जैविक खाद व जैविक कीटनाशक उत्पादों के व्यापार के लिए किसान कैंटीन का प्रतिनिधि बनाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर उन्होंने युवक को तीन लाख रुपये खाते में और पांच लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि युवक ने उन्हें 50 हजार रुपये कीमत का एक्सपायर माल दे दिया और लगभग 7.5 लाख रुपये वापस नहीं किए। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो वह टरकाता रहा। आरोप है कि अब आरोपी उनके साथ फोन पर गाली गलौज करता है और धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।