गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का विरोध करते हुए किसान। (सौ. किसान) फलावदा।
फलावदा। गांव झिंझाडपुर में खतौली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली पकड़ी। काफी संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित आला अधिकारियों से शिकायत कर तौल लिपिक को हटाने की मांग की।
गांव झिंझाडपुर में खतौली मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर घटतौली हो रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने साजन प्रधान से की। ग्रामीणों की शिकायत पर घटतौली के विरोध में काफी संख्या में किसानों ने हंगामा किया एवं तौल बंद कराई। वहीं, डीएम, जिला गन्ना अधिकारी, सचिव मवाना, एसडीएम मवाना को घटतौली के संबंध में फोन कर अवगत कराया।
खतौली मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं सेंटर ठीक करवाने, तौल लिपिक सुकर्मपाल का तबादले करने के आश्वासन पर तौल चालू हुई। जोन इंचार्ज हितेश राठी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता साजन प्रधान, मुन्ना अहलावत, सनी सोलंकी, अजय चौधरी, बिरजू ठेकेदार, अंकुर चौधरी, भूरा चौधरी, मास्टर सुनील आदि मौजूद रहे।