फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिस्टल से फायरिंग करने के आरोपियों ने किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी रहीम पुत्र ताहिर, अय्यूब पुत्र मीम निवासी मोहल्ला घोसियान व गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला खारी कुआं ने थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कमरानवाबान में एक सप्ताह पूर्व रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर ही आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर समझौता करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के घर पर आकर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। मकान में तोड़फोड़ भी की गई थी। पीड़ित पक्ष की सोफिया अली खान ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों का सोशल मीडिया पर पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस कई दिनों से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे।
बुधवार शाम आरोपी गुफरान, रहीम व अयूब ने थाने में नाटकीय ढंग से समर्पण कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को आरोपियों का चालान कर दिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें