फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना मूल्य के लिए रेल रोकने और हाईवे जाम की रणनीति बना रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हरियाणा सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 415 रुपये करने के बाद उत्तर प्रदेश में भी किसानों ने मांग करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यूपी के किसान 450 रुपये प्रति कुंतल दर की मांग कर रहे है। जब हरियाणा सरकार बढ़ा सकती है तो यूपी में दर क्यों नहीं बढ़ाई जा रही। किसानों ने कहा कि यूपी और हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार है। लेकिन यूपी के किसानाें को गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे है। यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। यह बात भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मंगलवार को कई गांवों में भ्रमण के दौरान किसानों के बीच कही। कहा कि गन्ना मूल्य के लिए यदि रेल रोकने और हाईवे जाम भी करना पड़ा तो करेंगे। इसकी भी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने गांवों में पहुंचकर गन्ना किसान गोष्ठी की। पहले दिन जटपुरा, डूंगर, लोहड्डा आदि ग्रामों से किसानों के साथ बैठक में कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य बढ़ाकर दीपावली का तोहफा दिया है। उधर यूपी सरकार है कि किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाकियू सरकार से गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग कर चुकी है। सरकार ने दीपावली पर भी किसानों का ध्यान नहीं रखा है। आंदोलन को देखते हुए किसान संगठन का विस्तार किया गया। जिससे प्रत्येक गांव की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसलिए ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर विनेश प्रधान, धीरज, रामपाल, मोनू टिकरी, देशपाल, अजय , बबलू, बंटू, बिट्टू, ओमपाल, नीरज, मनोज, सुनील, सत्ते, सचिन, सुखपाल, ब्रजवीर, विकास, रजत व हरबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें