फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज धमाके के साथ फटा अनार बम, दंपती झुलसा

विज्ञापन
परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर पांच एफ में दीपावली के दिन घर के बाहर आतिशबाजी के दौरान दं
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर पांच में सोमवार रात दिवाली पर एक दंपति को अनार बम के फटने से झुलस गया। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पंकज पाल और उनकी पत्नी पायल पाल दिवाली की रात अपने घर के बाहर अनार बम चला रहे थे। जब उन्होंने अनार बम चलाने के लिए उसकी बत्ती में माचिस से आग जलाई तो वह धमाके के साथ फट गया। बम फटने से दंपती के हाथ बुरी तरह झुलस गए। अनार बम फटने से आसपास में अफरा तफरी मच गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें