फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की भैंसा बुग्गी में कार सवार ने मारी टक्कर, की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की भैंसा बुग्गी में कार सवार ने मारी टक्कर, की फायरिंग
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव के सामने बुधवार देर रात खेत से काम कर लौट रहे एक किसान की भैंसा बुग्गी में मेरठ की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया, जिस पर चालक ने पिस्टल से फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व कार को अपने कब्जे में ले लिया।
मटौर गांव निवासी अरविंद बुधवार को भैंसा बुग्गी लेकर अपने खेत पर काम करने गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। हाईवे पार करने के दौरान गांव के सामने मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही एक कार ने उसकी भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। जिस कारण अरविंद घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने चालक को कार से नीचे उतार लिया, जिस पर चालक ने अपनी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर सूचना देकर घटना से अवगत कराया। पुलिस ने कार कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने घायल अरविंद को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के चाचा ब्रह्मपाल ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में युवक को चाकू मारा, घायल
सरधना। कालंद चुंगी के निकट बृहस्पतिवार दोपहर डेकोरेशन की दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद मोहल्ला कमरानवाबान निवासी इरफान और मिलक गांव निवासी प्रशांत पुत्र रामकिशन सैनी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों मेें मारपीट हो गई। इस दौरान प्रशांत को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल प्रशांत को नगर के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशांत ने बताया कि उसकी कालंद चुंगी के निकट दुकान है। उसके मोहल्ला कमरानवाबान निवासी इरफान पक्ष के लोगों पर कुछ रुपये उधार हैं, जिसका तकादा करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

वृद्ध व युवती से मारपीट, घायल
सरधना। दबथुवा में मामूली कहासुनी को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से वृद्ध राकेश पुत्र कंवर सिंह व राधिका पुत्री रमेश को चोट आई। मारपीट के बाद राकेश ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, घायल राकेश व राधिका को सीएचसी में मेडिकल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें