फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर साइकिल सवार किसान की मौत

Sun, 05 Oct 2025 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह गेट मार्ग पर हुई घटना, सुबह साइकिल से घूमने निकले थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी किसान राजकुमार (73) की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। किसान सुबह की समय साइकिल पर घूमने के लिए घर से निकले थे। बिजलीघर के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी तेजबीर सिहं ने बताया कि उनके बड़े भाई राजकुमार शनिवार सुबह साइकिल से चौधरी चरणसिंह गेट मार्ग पर घूमने के लिए गए थे। बिजलीघर से आगे नलकूप के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। किसान की मौत की परिजनों गमगीन माहौल है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें