फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की इंतहा : खुद को जिंदा साबित करने को चार साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहा किसान

Tue, 15 Feb 2022 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किसान साल 2018 से अपने आप को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में अफसरों की फिर लापरवाही सामने आई है। अफसरों की लापरवाही से सरूरपुर कलां गांव के एक किसान को फर्द में मृत दिखा दिया गया। किसान अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए चार साल से अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है। मगर, कोई सुनने को तैयार ही नहीं है। 

विज्ञापन


सरूरपुर कलां गांव के किसान प्रमोद पुत्र बिरम सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके भाई राजबीर का निधन हो गया था। इसके बाद जमीन की स्थिति को देखने के लिए वह वर्ष 2018 में तहसील में फर्द निकलवाने गया। फर्द मिलने पर वह चौंक गया। 

यह भी पढ़ें: फिल्मी कहानी: पिता का अपमान होते देख दुल्हन ने निकाह से किया इनकार, लौटाई बरात, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने उनके भाई के स्थान पर फर्द में उसे मृत घोषित कर दिया था। उसने तभी तहसील अधिकारियों को इस बारे में बताया तो उसे जांच कराकर फर्द सही कराने का आश्वासन दिया गया। लेकिन इसके बाद भी फर्द में संशोधन नहीं किया गया।
विज्ञापन


किसान प्रमोद वर्ष 2018 से अपने आप को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। 

सरूरपुर कलां गांव के प्रमोद का नाम फर्द में मृतक गलत दर्ज होने की जानकारी मिली है, जांच कर किसान की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - प्रसून कश्यप, तहसीलदार 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें