फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषक चौपाल में किसानों को दी तकनीकी जानकारी

Tue, 12 May 2026 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर के तत्वावधान में मंगलवार को महल गांव में एक चैनल के माध्यम से कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र समेत विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान बताया। डॉ. नवीन चंद्र ने फल फसलों जैसे आम, अमरूद और लीची में लगने वाले कीट व बीमारियों की पहचान और उनके नियंत्रण के उपाय विस्तार से समझाए। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. जेके आर्य ने फल-सब्जियों की गुणवत्ता सुधार और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। गृह वैज्ञानिक वीना यादव ने फल प्रसंस्करण के अंतर्गत अचार, मुरब्बा, जैम और जेली बनाने की विधियां बताईं।पशुधन वैज्ञानिक डॉ. सोनिका ने पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और देखभाल पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें