फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुलदार के हमले से किसान घायल, हायर सेंटर रेफर

Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव रूकनपुर के जंगल में गुलदार के हमले से घायल किसान। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर, चांदपुर। गांव रुकनपुर के जंगल में गन्ना छिलाई कर रहे किसान राकेश सैनी पर गुलदार ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सक द्वारा घायल किसान को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव रुकनपुर निवासी राकेशअपने पिता नरेंद्र सिंह सैनी, माता रामो देवी, चाचा अशोक कुमार के साथ अपने खेत पर गन्ने की छिलाई कर रहे थे।गन्ना काटते समय गुलदार ने राकेश पर हमला कर दिया। राकेश के शोर मचाने पर राकेश पिता व चाचा गन्ना लेकर गुलदार के पीछे शोर मचाते हुए भागे। शोर सुनकर गुलदार राकेश को छोड़कर भाग गया। राकेश ने अपने बचाव में गुलदार से काफी संघर्ष किया। गुलदार ने राकेश के मुंह पर पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी वन विभाग दी। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया है कि गुलदार के हमले की सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पहुंच गई है। ट्रैप कैमरे से गुलदार की लोकेशन ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें