फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यात्रीकर अधिकारी से अभद्रता मारपीट के प्रयास में दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडे और प्रवर्तन स्टाफ के साथ अभद्रता व मारपीट के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों शाहिद और इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रवर्तन स्टाफ के साथ ओवरलोड वाहनों की जांच करने के लिए यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडे 19 दिसंबर को खरदौनी गांव पहुंची थी। प्रीति पांडे ने दौराला की ओर से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक को रुकने का इशारा किया था। ट्रक चालक ने सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास किया और ट्रक को भगा लिया। दो से तीन किमी आगे चलने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। अधिकारी ने ट्रक की जांच शुरू की तो इस दौरान 25 से 30 अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर सरकारी गाड़ी में डंडे मारने शुरू कर दिए और स्टाफ व यात्रीकर अधिकारी से अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया था। प्रीति पांडे ने ट्रक का 1.89 लाख रुपये का चालान काटने के साथ 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार को पुलिस ट्रक मालिक नईम को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। रविवार को भी दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी और की गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें