फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पाथौली में विद्युत करंट की चपेट में आकर 52 वर्षीय किसान सुबोध की मौत हो गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलवाने की मांग की है।
10 मार्च को किसान सुबोध अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबोध गिरी अपने परिवार के मुख्य आधार थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। जो अभी अविवाहित हैं। परिवार के मुखिया के इस तरह अचानक चले जाने से उनके सामने भरण-पोषण का गहरा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पति की मौत का सदमा उनकी पत्नी सहन नहीं कर सकीं और उनकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि इस घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उनका कहना है कि बच्चों के अविवाहित होने और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह मदद उनके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें