फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में करंट लगने से किसान की मौत, बचाने आया बेटा भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर क्षेत्र के गांव रासना में बृहस्पतिवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रासना निवासी किसान संतराम (50) पुत्र रूपचंद करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पिता को बचाने के लिए दौड़ा उनका बेटा कल्लू (20) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।ग्रामीणों के अनुसार, संतराम रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा काटने के लिए मोटर से जुड़ी कुट्टी मशीन चलाने गए थे। रात से हो रही बारिश के कारण मशीन में करंट उतर आया। जैसे ही उन्होंने मशीन चालू की, वह करंट की चपेट में आ गए। यह देखकर परिजन मौके की ओर दौड़े। इसी दौरान पिता को बचाने के लिए उनका बेटा कल्लू आगे बढ़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और दोनों को मशीन से अलग किया। तब तक संतराम की मौत हो चुकी थी। जबकि घायल कल्लू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संतराम के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अभी अविवाहित हैं। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत होने की सूचना पर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित पक्ष की ओर से कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें