फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर के गांव नांगलजट के निकट गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत पर विलाप करते
विज्ञापन
झालू। बिलाई चीनी मिल में जा रही गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ग्राम नांगल जट के पास पलट गई। दुर्घटना में गांव धर्मपुरा निवासी 50 वर्षीय किसान रामगोपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव धर्मपुरा निवासी किसान रामगोपाल ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर बिलाई चीनी मिल ले जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। रामगोपाल गन्ने के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल किसान को बाहर निकाला और उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रामगोपाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की मई माह में शादी होनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था।

बिजनौर के गांव नांगलजट के निकट गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत पर विलाप करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें