फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन

रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव डूंगर के सामने खेत से पैदल जा रहे एक किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर पूठ खास चौकी पहुंचे और शव मेरठ-बड़ौत मार्ग रखकर हंगामा करने लगे। चौकी पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव डूंगर निवासी देवेंद्र (45) पुत्र ज्ञानेंद्र पाल सिंह बुधवार रात अपने खेत पर काम करके चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से पैदल घर लौट रहा था। गांव के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक मौके से मय वाहन फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण उसे गंभीर हालत में मेरठ स्थित सुभारती अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग शव लेकर पूठ खास चौकी पहुंचे और शव को मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रख दिया। परिजनों ने वाहन चालक को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाया शांत किया। थाना रोहटा पुलिस ने मृतक किसान के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें