फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थे सीसीटीवी कैमरे, 12 परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए कुछ ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे थे, या लगे थे तो दुरुस्त नहीं थे। इसके अलावा कोई परीक्षा केंद्र संकरी गली में था तो कोई नियम विपरीत बना दिया गया था। ऐसे 12 परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर आठ नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब 101 केंद्रों पर परीक्षा होगी, पहले ये 105 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है, उनमें सीता भारती इंटर कॉलेज, चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज चांदसारा, बीएस इंटर कॉलेज दस्तोई, आदर्श इंटर कॉलेज सरसवा, एसएमपी इंटर कॉलेज किशनपुरा और राजकीय इंटर कॉलेज हापुड़ रोड हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र इसलिए खत्म किया गया है, क्योंकि यहां फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। इन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे के अलावा विद्युत व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 10 नवंबर को किया गया था। अब इसमें संशोधन किया गया है। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इस संबंध में 105 आपत्तियां आई थीं।
मेरठ में 406 विद्यालय हैं, जिनमें 43 राजकीय, 133 सहायता प्राप्त और 230 स्ववित्त पोषित हैं। इनमें से सात राजकीय, 84 सहायता प्राप्त और 14 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 86 हजार 665 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के 43423 परीक्षार्थी हैं और इंटरमीडिएट के 43242 परीक्षार्थी। इस बार 18 फरवरी 2020 से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो छह मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें