फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान ने की सरकारी चकरोड पर कब्जे की शिकायत

Wed, 11 Mar 2026 07:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव कुशावली में एक किसान ने सरकारी चकरोड़ पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। किसान ने एसडीएम से रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ख्वाजापुर कुशावली निवासी अमर सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी कृषि भूमि कुशावली मेंहै। खेत तक जाने के लिए सरकारी रास्ता दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने इस रास्ते को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। जिससे रास्ता बंद हो गया है और अमर सिंह का अपने खेत पर आना-जाना पूरी तरह रुक गया है। पीड़ित किसान का कहना है कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से आरोपी धमकी देता है। किसान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर सरकारी रास्ते की पैमाइश कराई जाए और चकरोड़ को कब्जा मुक्त कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें