फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदेश में फंसे लोग लौटना चाहते हैं तो परिजन लेखपाल को दें जानकारी

Wed, 11 Mar 2026 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विदेशों में रह रहे जो लोग वापस आना चाहते हैं उनको परिजनों को सूचना देने के लिए लाउडस्पीकर से प्
विज्ञापन
प्रशासन ने शहर-गांवों में लाउडस्पीकर से की अपील, आधार कार्ड और फोटो जमा कराना होगा
विज्ञापन

-युद्ध प्रभावित देशों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार ने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद खाड़ी देशों में हालात विकट हैं। इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं जो नौकरी या अन्य किसी कारणों से विदेश में रह रहे हैं। इन देशों में रहने वाले भारतीयों को लेकर उनके परिजन चिंतित हैं। इन लोगों को भारत वापस लाने के लिए प्रशासन ने इनकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने ऐसे परिजनों से सूचना मांगी है। बुधवार को शहर और आसपास के गांवों में धर्म स्थलों से सूचना प्रसारित की गई।
लोगों से अपील की गई कि विदेशों में रह रहे स्थानीय लोग जो युद्ध के चलते देश वापस आना चाहते हैं उनके परिजन लेखपालों को इसकी सूचना दे सकें। परिजन उनके आधार कार्ड की छाया प्रति, एक फोटो के साथ संबंधित लेखपाल के पास प्रार्थना पत्र जमा करा सकते हैं। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खाड़ी देश कतर, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, दुबई आदि में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए राहत पोर्टल पर सूची बनाने का कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग वापस भारत आना चाहते हैं ऐसे लोगों की सूची बनाकर राहत पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। आधार कार्ड की छाया प्रति व फोटो संबंधित लेखपाल को जमा करा सकते हैं। इस संबंध में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी गांवों, कस्बों में आदि में प्रचार कराया गया है।

विदेशों में रह रहे जो लोग वापस आना चाहते हैं उनको परिजनों को सूचना देने के लिए लाउडस्पीकर से प्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें