फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: किसान की जंगल में पीट-पीटकर हत्या कर दी, मां-बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट 

Tue, 21 Jul 2020 02:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • किसान के बेटे ने मां बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई
  • बोले आरोपी कर्ज लौटाने का दबाव बना रहे थे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के सूजती गांव के जंगल में किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने कहा आरोपी कर्ज लौटाने का दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी है। एसपी अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष ने महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी रणधीर ने बताया कि उसके पिता बारू  (58) पुत्र भरतू रविवार को शाम पांच बजे घर से यह कह कर गए थे कि वह सूजती गांव में  संतलेश पत्नी शेलर के यहां जा रहे हैं। इसके बाद देर रात तक  वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।

सोमवार की सुबह पिता की तलाश करते हुए सूजती गांव के जंगल में कृष्णा नदी के किनारे पहुंचे। श्मशान घाट के पास उनके पिता की साइकिल खड़ी मिली। उन्होंने आसपास के खेतों में तलाश की तो सूजती गांव के किसान के खेत में उनके पिता का शव पड़ा मिला।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ में जहरीली शराब से एक की मौत, दर्जन भर की हालत बिगड़ी, कई की आंखों की रोशनी खतरे में 

विज्ञापन

पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर संतलेश उसके पुत्र सचिन, अंकुर के खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मृतक के बेटे रणबीर ने बताया कि उसके पिता ने सूजती निवासी संतलेश से कुछ रुपये उधार लिए हुए थे। रविवार की दोपहर संतलेश उनके घर आई थी और उसके पिता को रुपये लौटाने को कह रही थी।

उसने झगड़ा भी किया और शाम को साढे़ चार बजे पैसे लेकर उसे अपने घर बुलाया। उसने आशंका जताई कि संतलेश और उसके बेटों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या की है। उन्हें खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें