फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाहली गांव में किसान पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
सरधना। गांव नाहली में घायल शफीक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के नाहली गांव में बृहस्पतिवार शाम एक किसान के घर में घुसकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी भाग गए।
पीड़ित शफीक पुत्र मुबारक अली ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगों के साथ अपने खेत के पास नाले के निर्माण पर चर्चा कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, जिसे आसपास के ग्रामीणों ने समझाइश देकर शांत कराया और सभी को अपने-अपने घर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने हाथ में धारदार हथियार और अन्य सामान लेकर शफीक के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और शफीक ने इसका विरोध किया तो उन पर हथियार से हमला कर दिया। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी भाग खड़े हुए। घायल शफीक को परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें