फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत पर पहुंचे किसान से मारपीट, तमंचा दिखाकर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बपारसी गांव में खेत देखने पहुंचे करीब 75 वर्षीय किसान यशपाल के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट करने और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बपारसी निवासी यशपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह 23 अगस्त की सुबह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अंकित, अमित और सुमित ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अंकित और अमित के हाथ में लाठी थी और सुमित के हाथ में तमंचा था। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी कि यदि वह दोबारा खेत पर दिखाई दिया तो उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने खेत पर कब्जे की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें