वेशभूषा से दिखाएंगे भारतीय संस्कृति की झलक
प्रतियोगिता में बच्चे अपने परिधानों और प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति के विविध रंग दिखाएंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता को बढ़ावा देना भी है। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूलों और अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की गई है।
इन नंबरों पर कराएं पंजीकरण
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए 9406521909 और 9897551109 पर संपर्क किया जा सकता है।
मंच पर दिखेगा बच्चों का आत्मविश्वास और रचनात्मकता
सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक हिमांशु मित्तल ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चे अपने पसंदीदा किरदार या व्यक्तित्व का रूप धारण कर प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे। महावीर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक निदेशक अभिषेक कौशिक ने कहा कि बच्चों के शानदार परिधान, मनमोहक प्रस्तुतियां और मुस्कुराहटें आयोजन को यादगार बनाएंगी।
ब्रेवरा गोल्ड रिजॉर्ट के प्रबंध निदेशक शेखर भल्ला ने कहा कि बच्चे खूबसूरत परिधानों और शानदार प्रस्तुतियों से मंच पर अपनी रचनात्मकता दिखाएंगे। मायरा फाउंडेशन की निदेशक डॉ. पूजा चौधरी ने बच्चों से अनोखी शैली, शानदार संवाद और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देने का आह्वान किया।