फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। कालंद गांव में दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पहुंचे परिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने बुधवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ के आश्वासन के बाद परिजन लौट गए।
जानी थाना क्षेत्र के भवी गांव निवासी यूसुफ अली की पुत्री गुलफ्शा शादी करीब दो माह पूर्व कालंद गांव निवासी मुफीद पुत्र मुजीबुर्रहमान के साथ हुई थी। चार दिन पहले गुलफ्शा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने परिजनों को उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने गुलफ्शा को मृत पाया और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मुफीद, ससुर रब्बान, सास आशिया तथा ननद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें