फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा को परेशान कर रहे युवक को परिजनों ने दबोचा, जमकर धुनाई कर पुलिस का सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को 10 दिन से परेशान कर रहे युवक को परिजनों ने शुक्रवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जाकर कॉलोनी निवासी शाकिब के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हापुड़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं की छात्रा है। आरोपी शाकिब 10 दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।आरोपी रोजाना उसका पीछा करता और रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणियां करने के साथ परेशान करता था। बृहस्पतिवार को स्कूल से घर आने पर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली। घर से कुछ दूरी पर ही आरोपी ने छात्रा का पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। आरोपी ने परिजनों से अभद्रता करते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने जमकर पीट दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है आरोपी के खिलाफ पोक्सो, छेड़छाड़ आदि गंभीर धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें