फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुलफ्शा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद गांव में हुए गुलफ्शा हत्याकांड में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मृतका के परिजनों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरतलब है कि जानी थाना क्षेत्र के भवी गांव निवासी दो बहनों, गुलफ्शा और फरहा का निकाह सरधना के कालंद गांव निवासी दो भाइयों से हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दोनों बहनों का दहेज के लिए उत्पीड़न करता था। आरोप है कि दोनों बहनें दो माह की गर्भवती थीं और ससुराल पक्ष ने जबरन उनका गर्भपात करा दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीती 19 जून को उपचार के दौरान गुलफ्शा की मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जबरन गर्भपात कराने और हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिवारों में आक्रोश है। सीओआशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें