फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यालय से गैस सिलिंडर और मिड डे मील का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रसोईघर व कमरों के ताले तोड़े, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय-एक पांची में बृहस्पतिवार रात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए मिड-डे मील और विद्यालय संचालन से जुड़ा सामान चोरी कर लिया। चोर विद्यालय के कमरों, रसोईघर और एक सेफ के ताले तोड़कर दो गैस सिलिंडर, 30 बर्तन और अन्य आवश्यक सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
विद्यालय इंचार्ज आतिक निसार ने थाना खरखौदा में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात में चोर विद्यालय परिसर में घुसे और कमरों व रसोईघर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय में रखी एक सेफ का ताला भी तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और जल्द खुलासे की मांग की है। सीओ रामप्रकाश का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें