मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दूसरे समुदाय के युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़िता सोमवार को अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।